Ghansyam Sharma / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 163
कृष्णाकुंज परिसर में हुआ विशेष पौधरोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ली संरक्षण की शपथ
कटहल, पीपल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित, वन विभाग का जिला स्तर पर विस्तार का लक्ष्य
कोण्डागांव | पत्रिका लुक
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोण्डागांव वन मंडल द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्थानीय कृष्णाकुंज परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक और पर्यावरणीय पहल के तहत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और मिश्रित प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। इस अभियान को मां और प्रकृति के बीच एक सेतु बताते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम है। मां के नाम पौधा लगाकर हम प्रकृति से जुड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का तोहफा देते हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने अपनी मां के नाम पर कटहल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई और नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी चुंदमणि सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
पत्रिका लुक के संपादक घनश्याम शर्मा सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने भी एक पेड़ मां के नाम का पौधरोपण कर इस अभियान का हिस्सा बने।
पत्रिका लुक का संदेश:
पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ।" साथ ही सरकार से अपील है कि वन अधिनियम कानून को सख्त बनाया जाए, ताकि बस्तर जैसे क्षेत्रों में हो रही अंधाधुंध जंगल कटाई पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन