Ghansyam Sharma / Wed, Oct 20, 2021 / Post views : 145
कोंडागांव। त्योहारी सीजन के दौरान मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात को पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ रात्रि गश्त एवं चेक पोस्ट के निरीक्षण करने अचानक मर्दापाल तिराहा पहुंचे, जहां थाना प्रभारी श्रीमति अर्चना धुरंधर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थी।। 
पुलिश अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों से गश्त व चेकिंग के दौरान आने वाली समस्यों के संबंध में चर्चा करते मादक पदार्थों की तस्करी रोकने छोटी वाहनो के साथ साथ रात्रि कालीन यात्रि बसो सहित सभी कर्मचारियों को शहर के बाहरी किरायेदारो एवं होटल लाज के साथ साथ मुसाफिरो को चेक करने निर्देशित किया ।साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी ,कर्मचारियों के साथ रेस्ट हाउस से गांधी चौक तक पैदल गश्त किया। इस दौरान राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,निमितेष सिंह अनुविभागीय अधीकारी पुलिस सहित अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन