Ghansyam Sharma / Tue, Oct 19, 2021 / Post views : 209
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कोसा एवं बनारसी साड़ियों की प्रशंसा की
कोण्डागांव। कोंडानार हस्तशिल्प महोत्सव में 18 अक्टूबर की संध्या को ओपन माइक का आयोजन हुआ। जहां सप्तक साउंड ऑफ स्ट्रिंग समूह के सदस्यों द्वारा इंस्ट्रुमेंटल संगीत की प्रस्तुति दी। जहां स्थानीय कलाकार ननकी वैष्णव द्वारा हल्बी बोली में गानों की प्रस्तुति दी वहीं ग्रुप के सदस्यों द्वारा बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी। जिसके साथ जिले के विभिन्न सिहलों से आये बच्चों एवं युवाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इसमे सिद्धार्थ वैष्णव ने वायलिन वादन एवं ननकी वैष्णव ने जनजातीय गीतों को प्रस्तुत किया। इसके अलावा शिवम गांधी, अमित दास, वक़ार खान, कमल चौहान, अमन कोहली ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर 5 वर्षीय स्वरा वैष्णव ने गीत के अलावा तबले पर भी अपना कमाल दिखाया। 
वहीं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम भी महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। जहां उन्होंने हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन करने के साथ उनसे मुलाकात कर बातें भी की। जिसमें सांसद द्वारा कोसा शिल्प की बनी साड़ियों एवं बनारसी साड़ियों में विशेष रुचि दिखाते हुए इन साड़ियों की विशेष प्रशंसा की। 
20 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
कोंडानार हस्तशिल्प महोत्सव में 20 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में हरेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ी भाषा में एवं सयोंजक राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन यशवंत गौतम एवं उत्तम नाइक द्वारा हल्बी भाषा में कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं रामेश्वर शर्मा एवं उमेश मंडावी द्वारा हास्य 

कविताओं से लोगों को हंसाया जाएगा। यहां पर डॉ राजाराम त्रिपाठी, मधु तिवारी, मनोहर सग्गू, महेश पांडे, एस पी विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, सैयद तोशिफ आलम, रुचि पांडे, उमंग दुबे द्वारा भी विभिन्न विधाओं के अंतर्गत कविताओं का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन