Ghansyam Sharma / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 164
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नगर पालिका क्षेत्र के विकास नगर में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार कार्य ठेकेदार की लापरवाही से लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सोमवार को भावेश किराना दुकान व गार्डन के समीप सड़क पर एक पिकअप वाहन के टायर मिट्टी में धंस गए, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में नल-जल योजना के तहत सड़क किनारे नाली खोदी गई थी, जिसे कार्य पूर्ण होने के बाद सही तरीके से नहीं भरा गया। ठेकेदार द्वारा मिट्टी को ढंग से नहीं दबाने के कारण हाल ही में हुई बारिश में वह स्थान कमजोर हो गया और सड़क किनारे खोदे गए नाली धंसने लगी।
इसी वजह से सोमवार को एक पिकअप वाहन उस कमजोर हिस्से में फंस गया। मौके पर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई कर दोषी ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन