Ghansyam Sharma / Sat, Aug 7, 2021 / Post views : 149
दिव्यांग प्रमाण पत्र अब बिहारपुर में ही बनेगा- कलेक्टर
सूरजपुर/07 अगस्त 2021
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की अगवाई में प्रशासनिक व पुलिस अमला ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कांतिपुर, सेमरा, बेगारीडाँड़ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर मांग एवं समस्याएं सुनी गयी। कलेक्टर संग प्रशासनिक अमला बिहारपुर के बालक छात्रावास में रात्रि रुक कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं एवं कमियों से अवगत होकर ग्रामीणजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणजनों ने चिकित्सा, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, पानी, बिजली, तालाब, वन अधिकार पट्टा, नवीन पंचायत भवन, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएम आवास, अभिलेख त्रुटि सुधार, फर्जी पट्टा एवं अन्य मांगो एवं समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। जनसंवाद शिविर कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े भी शामिल हुए।
कलेक्टर ने बड़ी सहजता एवं आत्मीयता से ग्रामीणों से बात की तथा समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पेंशन, राशनकार्ड का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों के मांग पर गांव में जितने भी राशन कार्ड में नाम जोड़ने है या जो छूट गये उनका आंकलन कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिये। राजस्व मामले, पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान एवं अन्य लंबित मामलों का निपटारा हेतु बिहारपुर में तहसील कार्यालय, कैंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय एवं जनसंवाद की स्थापना किया गया है जहां लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कांतिपुर, सेमरा एवं बेगारीडाँड़ में कुआं निर्माण हेतु हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल स्वीकृति प्रदान की। कलेक्टर ने दिव्यांग जनों को सुविधा देने के लिए बिहारपुर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर शासन की योजनाओ का लाभ दिलाया जाएगा, जिससे आपको जिला मुख्यालय आना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने ग्रामीणजनों के मांग पर जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है सर्वे कर ट्रांसफार्मर लगाने विद्युत विभाग को निर्देशित किया। मनरेगा के लम्बित भुगतान शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये। कलेक्टर ने गांव के आरबीसी 6(4) के प्रकरणों की जानकारी ली तथा पटवारी को घर-घर सर्वे कर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी अधिकारियों को गांव का भ्रमण कर समस्याओं का सर्वे करने निर्देशित किया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों कि अन्य और जो भी समस्याएं है। उसके लिए प्रशासन आप से दूर नहीं है। पंचायत भवन में चार मोबाइल नम्बर जारी हैं, जिसमें आप समस्याओं को जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। जिला प्रशासन के माध्यम से आपकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े शासन की योजनाओं को लाभ दिलाने प्रशासन के पहल की सराहना की। पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान एवं अन्य समस्याओं का निराकरण प्रशासन द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कांतिपुर में चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख एवं सेमरा में शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की। संसदीय सचिव क्षेत्र के रहवासियों को पानी की किल्लत से निजात दिलाने ‘‘बिहारपुर जल प्रदाय योजना‘‘ के अंतर्गत 19 ग्रामों को प्रथम चरण में लाभान्वित किया जाएगा कहा, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लगभग 28 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है की जानकारी दी।
इस दौरान प्रशासनिक पुलिस अमला के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन