Ghansyam Sharma / Mon, Oct 18, 2021 / Post views : 158
कोंडागांव। सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की विशेष बैठक 19 अक्टूबर 2021 को वन विभाग के डिपो में किए जाने के सम्बन्ध में सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ कोण्डागांव के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव का एक आवश्यक बैठक 19 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को समय 12.30 बजे स्थान वन विभाग के डिपों मे किया जाना है।
इस बैठक में विषेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिलों में जो भर्ती निकाला गया है। उससे हम सहमत नहीं हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है। वह वादा अधूरा है। हम सब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को पहले उस पद पर नियमित किया जाए, उसके पश्चात् सीधी भर्ती निकाला जाए पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसलिए इस संगठन से जुडे सदस्य अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में उपस्थित हों ताकि भविष्य में क्या करना है कि रणनिति बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन