Ghansyam Sharma / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 185
फरसगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( मो.शकील सिद्दीकी)
नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।
घटना का विवरण
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों आरोपियों से हुई थी। वे लगातार चैट कर मिलने का दबाव डालते थे। 22 मार्च 2025 को दोनों उसे कार में बैठाकर गट्टीपलना जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। डर के कारण उस समय उसने किसी को जानकारी नहीं दी।
1 सितम्बर 2025 को फरसगांव अस्पताल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने पुनः उसे जबरन कार में बैठाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरसगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और एसडीओपी फरसगांव के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें 3 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय, सउनि पिताम्बर कठार, सउनि रजऊ राम सूर्यवंशी, मप्रआर बीना मण्डावी, आर. शंकर मरकाम, घनश्याम यादव, कृष्ण कुमार सेठिया और म.आर. भानुप्रिया नेताम की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन