Ghansyam Sharma / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 175
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में मिशन अमृत 2.0 के तहत 102 करोड़ रुपये की जल प्रदाय योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 33 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस योजना से 40 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
योजना के तहत कोसारटेडा बांध से पानी लाकर 9 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जाएगा। शुद्ध जल को शहर की 5 मौजूदा पानी टंकियों और 2 नई निर्माणाधीन टंकियों (बांधापारा में 555 किलोलीटर और फॉरेस्ट कॉलोनी में 810 किलोलीटर) के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
24 किलोमीटर रॉ-वाटर पाइपलाइन, 11 किलोमीटर क्लियर-वाटर पाइपलाइन और 143 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के जरिए 9 हजार घरों में नल कनेक्शन से पानी पहुंचेगा। निर्माण एजेंसी योजना का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ 5 वर्षों तक संचालन और संधारण भी करेगी।
यह योजना कोंडागांव में जल संकट को दूर कर निरंतर और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। आगामी डेढ़ से दो वर्षों में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन