Ghansyam Sharma / Mon, Apr 28, 2025 / Post views : 192
कोण्डागांव ।पत्रिका लुक
जिले में पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज केरावाही और कोपाबेड़ा जलाशय का दौरा किया।
केरावाही जलाशय निरीक्षण
विधायक एवं कलेक्टर ने ग्राम केरावाही स्थित जलाशय का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जलाशय में नौकायन सुविधा प्रारंभ की जाए, उद्यान का निर्माण किया जाए तथा पर्यटकों के लिए सुविधाओं का सुव्यवस्थित विकास किया जाए। इसके लिए जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला पंचायत को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पर्यटन गतिविधियां प्रारंभ करने एवं ग्रामवासियों के समूहों को प्रशिक्षण दिलाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की पहल करने पर भी बल दिया गया।
कोपाबेड़ा जलाशय निरीक्षण
इसके पश्चात विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अंतर्गत कोपाबेड़ा जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में नगर से आने वाले गंदे पानी की शुद्धिकरण हेतु एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जलाशय के गेटों की मरम्मत और जलाशय के गहरीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, दीपेश अरोरा, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित जल संसाधन और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन