Ghansyam Sharma / Tue, May 20, 2025 / Post views : 189
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी रविवार को माकड़ी ब्लॉक के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने माकड़ी ब्लॉक मे विभिन्न लोकार्पण व भूमिपूजन किया। ग्राम अनंतपुर में विधायक ने 11लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।इस दौरान विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि सरकार गांव गांव तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार के विगत 15 माह में विकास को गति मिली और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी माकड़ी गजेन्द्र धुर्वे ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है।सरकार के कार्यों का परिणाम है आज ग्राम अनंतपुर में कृष्ण मंदिर का निर्माण पांच लाख,संस्कृत भवन 4लाख, आगाकोंना में रंगमंच निर्माण 2 लाख का भूमिपूजन हुआ। इस दौरान विक्रम मंडावी सरपंच अनंतपुर, श्रीमती जुगबती पोयाम जनपद अध्यक्ष माकड़ी बैसाखू कोर्राम उपाध्यक्ष ,श्रीमती रदमा बघेल सदस्य जिला पंचायत ,श्रीमती पूजा शर्मा जनपद सदस्य ,अनिल अग्रवाल ,चन्दन साहु , कृष्णा पोयाम,रूपेश नाग,सनत यादव सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन