रायपुर/मुंगेली । पत्रिका लुक
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान घुमाल बाजे में नाचने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान टिकेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो अपने चाचा की शादी में शामिल होने आया था। जानकारी के अनुसार, टिकेंद्र साहू विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल टिकेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ओर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन