Ghansyam Sharma / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 209
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
संविदा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को एनसीसी मैदान से विशाल रैली निकालते हुए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय पहुंचे और सामूहिक रूप से त्यागपत्र सौंप दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि वे 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को 160 से अधिक बार ज्ञापन सौंपा, किंतु अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके विपरीत आंदोलन के दौरान लगातार नोटिस, चेतावनी पत्र और बर्खास्तगी के आदेश जारी कर कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने दमनकारी कार्रवाई बताया।
प्रदेश एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन लगातार संवाद से बच रहा है। इससे प्रतीत होता है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने की इच्छुक नहीं है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन