Ghansyam Sharma / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 169
दुःखद समाचार
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोण्डागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधगांव के पास बस्तरिया ढाबा के सामने हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब फरसगांव निवासी गणेशराम कोर्राम अपनी मोटरसाइकिल से जगदलपुर से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे। उसी समय कोण्डागांव से जगदलपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भीषण टक्कर में गणेशराम कोर्राम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक फरसगांव थाना क्षेत्र के चारकाई भांडारसिवनी का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, साथ ही कार चालक की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन