Ghansyam Sharma / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
महिला बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय सेक्टर-3 अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम पदेली के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आंगनबाड़ी के गेट में करंट आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल भेजा गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन