Ghansyam Sharma / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव। प्रदेश सचिव संघ के आह्वान पर 7 अप्रेल सोमवार को कोण्डागांव जिले के सभी पांच ब्लाक मुख्यालयों के पंचायत सचिवों ने एनसीसी मैदान से रैली निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 20 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
नियमितीकरण की मांग पर अड़े पंचायत सचिव
पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार नेताम ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार ने "मोदी की गारंटी" के तहत पंचायत सचिवों के नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "हमने नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है, और यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
गांवों में ठप हुए विकास कार्य
पंचायत सचिव सविता देवांगन ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। ग्रामीणों, सरपंचों और पंचों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, "जब तक नियमितीकरण नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी।
21वें दिन भी जारी रही हड़ताल
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 21वें दिन भी जारी रही। 17 मार्च से शुरू हुई इस हड़ताल से कोण्डागांव जिले की 383 ग्राम पंचायतों के 576 गांवों में प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन