Ghansyam Sharma / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 19वें दिन भी जारी रही। 17 अप्रैल से चल रही इस हड़ताल के कारण कोण्डागांव जिले के अंतर्गत आने वाले 383 ग्राम पंचायतों के 576 गांवों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को पंचायत स्तर के आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी
का सामना करना पड़ रहा है। 4 अप्रेल शुक्रवार को, पंचायत सचिव संघ की हड़ताल को उस समय और बल मिला जब सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी फरसगांव जनपद स्कूल मैदान स्थित हड़ताल स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सचिव संघ के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने हड़ताली पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगें बिल्कुल जायज हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा की राज्य सरकार ने चुनाव से पहले 'मोदी की गारंटी' के तहत पंचायत सचिवों की मांगों को पूर्ण करने का वादा किया था। समाज के
पदाधिकारियों ने सरकार से निवेदन किया कि अपने वादे को निभाते हुए पंचायत सचिवों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे ताकि गांवों में विकास कार्य और अन्य शासकीय कार्सचारू रूप से चल सकें। इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष सहित एवं पदधिकारियी व सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है, जिसमें प्रमुख मांग नियमितीकरण हैं उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन वितरण, मनरेगा कार्यों का क्रियान्वयन और अन्य महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन