Ghansyam Sharma / Sun, Jun 22, 2025 / Post views : 191
केशकाल।
केशकाल घाटी में नेशनल हाईवे के किनारे उस वक्त अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब एक दर्जन से अधिक हिरणों का झुंड खुले में विचरण करता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। हिरणों को सड़क के किनारे शांति से चहलकदमी करते देख स्थानीय लोगों में उत्साह और आश्चर्य का मिश्रण देखने को मिला। क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और आम नागरिकों के बीच इस दृश्य ने खुशी की लहर दौड़ा दी।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी (DFO) दिव्या गौतम ने कहा, "केशकाल के जंगलों में हिरणों का दिखाई देना वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण की ओर इशारा करता है। यह जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने वन विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं कि हिरणों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके तहत घाटी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन