Ghansyam Sharma / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 200
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बाबा रामदेव उत्सव समिति कोण्डागांव द्वारा पिरो के पीर बाबा रामदेव सा पीर का वार्षिक उत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। 3 सितम्बर को नगर में बाबा रामदेव सा पीर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर रात मंदिर प्रांगण पहुँचेगी।
आपको बतादें की यह आयोजन 25 अगस्त 2025, सोमवार से प्रारंभ होकर 3 सितम्बर 2025, बुधवार तक चलेगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठान और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।
आयोजन की शुरुआत 25 अगस्त को प्रातः 9:45 बजे ध्वजारोहण और अखंड ज्योत प्रज्वलन से होगी। इसी दिन शाम 6 बजे से जनमोहत्सव मनाया जाएगा। 25 अगस्त से लेकर 3 सितम्बर तक प्रतिदिन रात्रि 9 से 11 बजे तक भजन संध्या और कृष्ण झूला का आयोजन होगा, जिसमें भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
28 अगस्त को दूधाभिषेक तथा 30 अगस्त को छप्पन भोग का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं 1 सितम्बर को प्रातः 6 बजे रायपुर रोड बस स्टैंड से बाबा रामदेव मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
2 सितम्बर को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक महाप्रसादी भंडारा होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उसी दिन रात्रि 9 बजे से भक्तिमय वातावरण में जागरण का आयोजन होगा।
3 सितम्बर को प्रातः 10 बजे हवन तथा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समापन दिवस पर रात 9 से 11 बजे तक आरती, बोली और लकड़ी बंडर झूला का आयोजन होगा, जिसके साथ वार्षिक उत्सव का समापन किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए आयोजन की गरिमा और श्रद्धा को बढ़ाएँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन