Ghansyam Sharma / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 196
कोण्डागांव । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बुधवार को केशकाल स्थित इको-पर्यटन केंद्र टाटामारी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, डीएफओ दिव्या गौतम सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी में नीम, आंवला, महुआ एवं ओजीनिया (तिनसा) के 75 पौधे N.A.M.O (नमो) की तर्ज पर रोपे गए और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पौधरोपण, सफाई अभियान व अन्य गतिविधियां गांव-गांव आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और आज के पौधरोपण से लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है।
इस मौके पर फारेस्ट एसडीओ सुषमा जे. नेताम, तहसीलदार विजय मिश्रा, नायब तहसीलदार गणेश सिदार, रेंजर कृष्णा नेताम, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय, प्रकाश नाग, नीरज उपाध्याय समेत विभागीय कर्मचारी एवं समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन