Ghansyam Sharma / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 183
रायपुर। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केआ आज 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभठ्ठा गांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करंगे । प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक एडीजी, दो आईजी, चार डीआईजी समेत दर्जन भर एसपी स्तर के अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे
ये परियोजनाओं में शामिल हैं:
कोयला मंत्रालय की परियोजनाएं: रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रुपये की छाल कोल हैंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रुपये की दीपका ओपन कास्ट प्रोजेक्ट कोल हैंडलिंग प्लांट, और रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रुपये की बरौद कोल हैंडलिंग प्लांट का लोकार्पण। इन परियोजनाओं से लोडिंग समय में कमी आएगी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम होगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की परियोजना: राजनांदगांव जिले के नौ गांवों में 907 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की परियोजनाएं: 1,007 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, जिसमें अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबी सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) शामिल हैं। इनसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास में वृद्धि होगी। ऊर्जा मंत्रालय की परियोजना: रायगढ़ जिले में 15,799 करोड़ रुपये की लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-1 (2×800 मेगावाट) का लोकार्पण। यह परियोजना सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है और क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी। रेल मंत्रालय की परियोजनाएं: 583 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, जिसमें भिलाई में 280 करोड़ रुपये की लागत से 50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र और 303 करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। सौर ऊर्जा संयंत्र से रेलगाड़ियों के संचालन में हरित ऊर्जा का उपयोग होगा, और फ्लाईओवर से यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन