Ghansyam Sharma / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव पालिका कोंडागांव में अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और सीएमओ दिनेश डे ने जल प्रदाय शाखा एवं पम्प चालकों की बैठक ली। बैठक में गर्मियों में पंप चालू कर पूरे वार्ड का भ्रमण करते रहने तथा कहीं भी टूट रहे तो उसको तत्काल मरम्मत करने की निर्देश दिए गए हैं। वार्ड में जहां पानी नहीं पहुंच रही है वहां पर पानी टैंकर से सप्लाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पम्प चालकों को वार्डों में लगाए जाने मोटर पंप की जांच कर जप्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कहीं से भी शिकायत आने पर चालकों के विरुद्ध करवाई करने की चेतावनी दी गई है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहां
आपको बतादें की 29 मार्च को कोंडागांव पालिका के अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और सीएमओ ने जल प्रदाय शाखा और पंप चालकों की बैठक बुलाई थी ओर बैठक ने आवश्यक निर्देश दिए गए-
बैठक में गर्मियों के दौरान पंप चालू रखने और पूरे वार्ड का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए ताकि कहीं भी पाइपलाइन टूटी हो तो उसकी तुरंत मरम्मत की जा सके।
टैंकर से जलापूर्ति: जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
अवैध पंपों पर कार्रवाई: पंप चालकों को वार्डों में लगे अवैध मोटर पंपों की जांच कर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी: अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल प्रदाय से संबंधित कोई भी शिकायत आती है तो संबंधित पंप चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन