Ghansyam Sharma / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 177
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नगर के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर में पिछले तीन दिनों से रस्सी से बांधकर रखे गए बैल के रेबीज संक्रमित होने की पुष्टि पशु चिकित्सकों ने कर दी है। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. एम. बी. सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने मौके पर जांच की और पाया कि बैल को रेबीज है। इस बीमारी का इलाज असंभव है। नगर पालिका को बैल को बांधकर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी अन्य व्यक्ति या पशु को नुकसान न पहुंचे।
जानकारी के अनुसार यह बैल बीते दिनों नगर में घूमते-घूमते PWD कार्यालय तक पहुंच गया था। इसके बाद से ही वह वहीं डेरा जमाए हुए था। लोगों में भय और लगातार शिकायतों के चलते नगर पालिका कर्मियों ने उसे रस्सी से बांध दिया। अब लाइलाज रेबीज से संक्रमित बैल का भगवान भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन