Ghansyam Sharma / Sat, May 3, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव में मौसम का बदला मिजाज। तेज हवाओं और गरज के साथ मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत। जिला मुख्यालय कोंडागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और
चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवा और काले बादलों के साथ गरज-चमक शुरू हुई और कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को तर कर दिया। जिला मुख्यालय कोंडागांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह गुल हो गई।
देखें वीडियो--/
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन