Ghansyam Sharma / Thu, May 29, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम पंचायत अरंडी में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई शामिल हुए। अरंडी के इस शिविर में 7 ग्राम पंचायत के आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 22 किसान ऋण पुस्तिका, 19 निवास प्रमाण पत्र और 20 जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत द्वारा 33 मनरेगा जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 20 राशन कार्ड, सहकारिता विभाग द्वारा 07 किसानों को धान बीज और उद्यानिकी विभाग द्वारा 15 किसानों को सब्जी बीज वितरित किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 गोद भराई और 05 अन्नप्राशन सम्पन्न कराया गया।शिविर में जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम, तथा जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत केशकाल सीईओ, तहसीलदार केशकाल सहित सभी सरपंचगण सम्मिलित हुए।
Sotrprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन