Ghansyam Sharma / Tue, Sep 27, 2022 / Post views : 144
विधायक चन्दन कश्यप ने किया साइकल वित्तरण का हुआ डेमो
छात्राओं के चहरे उस वक्त खिल उठे जब उनके क्षेत्र के विधायक के हाथों सरस्वती साइकल वित्तरण का आयोजन हुआ ऒर आयोजन खत्म होते ही साइकल वापस ले ली गई, जिससे छात्राओं का खुशी का पल खामोशी व गम में बदल गया। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत कागां स्कूल से सामने आया है।
केंद्र व राज्य सरकार की योजना का बुरा हाल
केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकल वितरण योजना के सप्ताह भर पहले की जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई,जिसमें पहले तो विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विधायक चन्दन कश्यप के हाथों बालिकाओं को साइकल वितरण कर तस्वीरें ली गई और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बालिकाओं से साइकिले वापस ली गई ,साइकले ना मिलने से बालिकाएं चहरे मुरझाए गए । मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कागां में अध्ययनरत बालिकाएं साइकल मिलने की आस में उत्साहित थी, विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप की उपस्थिति में साइकल वितरण किया गया, और कार्यक्रम की बकायदा फोटोग्राफी किया गया । कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बालिकाओं से सभी साइकिले वापस ली गई । बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान साइकल वितरण करने और वापस लेने की दावा की। 
छात्राओंने कहां फोटो खिंचवाने वित्तरण किया गया साइकल
स्कूली छात्राओं ने बताया कि विधयाक चन्दन कश्यप आए थे और साइकल वित्तरण किया गया ओर फोटो भी लिया गया, ऐसा लगता हैं कि मात्र फ़ोटो खिचवाले के लिए साइकल वित्तरण करने के लिए आयोजन था। साइकल वित्तरण कार्यक्रम खत्म होने के बाद साइकल वापस ले ली गई, साइकल वापस क्यों ली गई हमको पता नहीं ।
बीईओ कोंडागांव शंकर लाल मंडावी ने बताया कि जनप्रतिधि का साइकल वित्तरण का आयोजन था इस लिए साइकिले मर्दापाल व अन्य स्कूल से लाया गया था। वापस ले जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन