Ghansyam Sharma / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 186
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मेंरी बेटी को बचा दो साहब हमको अब यहां नहीं रहना डबडबाई आंखों से यह कहना है ग्राम बोटीकनेरा निवासी देवकी नेताम और उसके पति सनत नेताम का। सिकलिन से पीड़ित बच्ची का परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर सोमवार को पहुंचे। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने ऑपरेशन से स्वस्बथ बच्ची को बेहोश किया, जिसे आज तक होस में नहीं आया।डाक्टर जहां दो से तीन दिनों में सुधार होने का दावा कर रहे वही परिजन बच्ची को बेहोसी की स्थिति में देख चिंतित है।
देवकी नेताम पति सनत नेताम ने दावा किया उसकी बेटी गंगा नेताम साढ़े छह साल की है जो पूरी तरह स्वस्थ थी।सोमवार को सिकलिन जांच कराने जिला अस्पताल लेकर आए। उसे हर महीने ब्लड चढ़ता है। डाक्टर बेटी को ब्लड चढ़ाने बोले। बेटी को सिकलिन था और पेट के किनारे में तिल था,डाक्टरों ने कहा ऑपरेशन करना पड़ेगा और आपरेशन की तैयारी किए,आपरेशन से पहले बेटी को बेहोश किए बेटी आज तक होस में नहीं आई है। तो उसका ऑपरेशन नहीं हुआ है। हमें अब डर लगने लगा हमारे पास कुछ नहीं है। पति ठेला लगाकर परिवार का गुजरा चलाते है। अस्पताल में रहने के चलते वह भी बंद होने से इलाज के लिए हाथ में पैसे तक नहीं है। हमारी बेटी को किसी तरह बचा दो ।
डॉ प्रेम कुमार मंडावी ,सिविल सर्जन जिला अस्पताल
मैने बालिका को देखा है ,आठ या नौ तारीख को उसे लाया गया है उपचार में लगे डॉक्टर ने बताया हमसे जितना हो पा रहा कर रहे,बच्ची को नार्मल कंडीशन में लाएंगे,बच्ची हाथों का मूवमेंट हो रहा, उसे सिकलिन बीमारी था,अब उसका आपरेशन ठीक होने के बाद ही होगा ,सुधार होने में अभी दो से तीन दिन लग सकते है।
बहरहाल देखना होगा बच्चे को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में जिला अस्पताल के चिकित्सक कितना कामयाब हो पाते हैं चिकित्सकों के सामने यह बड़ा व गंभीर सवाल है।
वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन