Ghansyam Sharma / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 184
कोण्डागांव । पत्रिका लुक ( शकील। सिद्दीकी)
नेशनल हाईवे-30 पर मसोरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार लगभग रात करीब 10 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैलने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण वाहन और मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।
वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन