Ghansyam Sharma / Wed, May 21, 2025 / Post views : 179
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को बड़ी कामयाबी मिली है। अब तक 30 माओवादीयो को मार गिराने की खबर आ रही हैं, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी नेता बसव राजू का नाम भी शामिल है।
मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हुआ है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा माओवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में "ऐतिहासिक सफलता" मिल रही है।
बसव राजू, जो माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी का सदस्य और सैन्य कमांडर था, कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। उसकी मौत को सुरक्षा एजेंसियां माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका मान रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और दस्तावेज बरामद हुए हैं। ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
देखें वीडियो -
गृह मंत्री ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन