Ghansyam Sharma / Fri, May 9, 2025 / Post views : 169
धनोरा में सुशासन तिहार 2025: समाधान शिविर में मिला ग्रामीणों को त्वरित राहत, सांसद-विधायक बोले ये है सुशासन
केशकाल। पत्रिका लुक
धनोरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनसमस्याओं का मौके पर निराकरण कर योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें 8 से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग तथा अध्यक्षता में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु शासकीय दस्तावेज एवं सामग्री वितरित की।
शिविर में वितरित लाभ इस प्रकार रहे
2 मछली पालक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये मूल्य की मछली पकड़ने की जाल , दस किसानों को किसान किताबें, दस हितग्राहियों को आयुष्मान भारत कार्ड, पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी, अठारह ग्रामीणों को जॉब कार्ड, 22 किसानों को सब्जी बीज किट 9 ग्रामीणों को नवीन राशन कार्ड, 5 किसानों को धान बीज किट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने कहा कि “सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। समाधान शिविर इसी प्रयास की एक कड़ी है।” विधायक नीलकंठ टेकाम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि “उनकी समस्याओं का समाधान अब उनके गाँव में ही मिलेगा।”
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कपिलकांत नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनपद सदस्य नमिता जैन समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक सहभागिता: शिविर में कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ अनुराग भोई, केशकाल एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
ग्रामीणों का उत्साह
समाधान शिविर में ग्रामीणों ने सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्हें पहली बार एक ही स्थान पर कई योजनाओं की जानकारी और लाभ एक साथ प्राप्त हुआ।
यह शिविर सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करता दिखाई दिया, जहाँ शासन स्वयं जनता के द्वार पहुँचा और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन