कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव शहर मंडल चयन समिति में आये सभी प्रत्याशियों के नामों पर जिला चयन समिति के द्वारा विचार विमर्श कर सर्वसहमति से श्रीमती बसंती ठाकुर को भेलवापदर वार्ड क्रमांक 12 के उप चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषणा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के द्वारा की गई है। जिला चयन समिति में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ,दीपेश अरोरा ,मनोज जैन ,ओमप्रकाश टावरी ,गोपाल दीक्षित ,तरसेम सिंह गिल जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल ,उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन