Tue, 17 Nov 2026
Breaking News
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | शामपुर एकलव्य मामले में जांच रिपोर्ट, बंधक का आरोप गलत : 15 सदस्यीय समिति की जांच में बंधक बनाने और मारपीट के आरोप निराधार, सीसीटीवी डीवीआर साइबर जांच के लिए जब्त | सीपीआई ने सौंपे दो ज्ञापन, उठाए किसान हित के मुद्दे : धान खरीदी में त्रुटियों के निराकरण और पटवारियों की मांगें पूरी करने की मांग, सीपीआई ने दी जन आंदोलन की चेतावनी | Kondagaon एग्रीस्टैक की गड़बड़ी से 3 सौ+किसान परेशान : प्रभावित किसानों को रकबे की त्रुटि से टोकन कटवाने में हो रही दिक्कत | पटवारियों की हड़ताल को राजस्व निरीक्षक संघ का समर्थन : पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | राष्ट्रपति से मिले कोण्डागांव के 38 कलाकार : राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात और संवाद का मिला अवसर, कलाकारों ने प्रस्तुत की बस्तर की पारंपरिक शिल्पकला | धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती : शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, 300 से अधिक समाजजन हुए शामिल; सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश | आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व : सूर्य उपासना और लोक आस्था का संगम, बंधा तालाब में संपन्न हुआ छठ पर्व | राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष लेख : तीन स्तंभों के बीच पिसता नजर आता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ | मिट्टी के दीयों की कला के मुरीद हुए उद्योगपति हर्ष गोयन : अशोक के मिट्टी के दिए कि उद्योगपति हर्ष गोयनका ने x की तारीफ,शेयर किया वीडियो | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | शामपुर एकलव्य मामले में जांच रिपोर्ट, बंधक का आरोप गलत : 15 सदस्यीय समिति की जांच में बंधक बनाने और मारपीट के आरोप निराधार, सीसीटीवी डीवीआर साइबर जांच के लिए जब्त | सीपीआई ने सौंपे दो ज्ञापन, उठाए किसान हित के मुद्दे : धान खरीदी में त्रुटियों के निराकरण और पटवारियों की मांगें पूरी करने की मांग, सीपीआई ने दी जन आंदोलन की चेतावनी | Kondagaon एग्रीस्टैक की गड़बड़ी से 3 सौ+किसान परेशान : प्रभावित किसानों को रकबे की त्रुटि से टोकन कटवाने में हो रही दिक्कत | पटवारियों की हड़ताल को राजस्व निरीक्षक संघ का समर्थन : पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | राष्ट्रपति से मिले कोण्डागांव के 38 कलाकार : राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात और संवाद का मिला अवसर, कलाकारों ने प्रस्तुत की बस्तर की पारंपरिक शिल्पकला | धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती : शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, 300 से अधिक समाजजन हुए शामिल; सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश | आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व : सूर्य उपासना और लोक आस्था का संगम, बंधा तालाब में संपन्न हुआ छठ पर्व | राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष लेख : तीन स्तंभों के बीच पिसता नजर आता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ | मिट्टी के दीयों की कला के मुरीद हुए उद्योगपति हर्ष गोयन : अशोक के मिट्टी के दिए कि उद्योगपति हर्ष गोयनका ने x की तारीफ,शेयर किया वीडियो | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | शामपुर एकलव्य मामले में जांच रिपोर्ट, बंधक का आरोप गलत : 15 सदस्यीय समिति की जांच में बंधक बनाने और मारपीट के आरोप निराधार, सीसीटीवी डीवीआर साइबर जांच के लिए जब्त | सीपीआई ने सौंपे दो ज्ञापन, उठाए किसान हित के मुद्दे : धान खरीदी में त्रुटियों के निराकरण और पटवारियों की मांगें पूरी करने की मांग, सीपीआई ने दी जन आंदोलन की चेतावनी | Kondagaon एग्रीस्टैक की गड़बड़ी से 3 सौ+किसान परेशान : प्रभावित किसानों को रकबे की त्रुटि से टोकन कटवाने में हो रही दिक्कत | पटवारियों की हड़ताल को राजस्व निरीक्षक संघ का समर्थन : पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | राष्ट्रपति से मिले कोण्डागांव के 38 कलाकार : राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात और संवाद का मिला अवसर, कलाकारों ने प्रस्तुत की बस्तर की पारंपरिक शिल्पकला | धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती : शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, 300 से अधिक समाजजन हुए शामिल; सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश | आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व : सूर्य उपासना और लोक आस्था का संगम, बंधा तालाब में संपन्न हुआ छठ पर्व | राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष लेख : तीन स्तंभों के बीच पिसता नजर आता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ | मिट्टी के दीयों की कला के मुरीद हुए उद्योगपति हर्ष गोयन : अशोक के मिट्टी के दिए कि उद्योगपति हर्ष गोयनका ने x की तारीफ,शेयर किया वीडियो |

: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस का हुआ आयोजन...

Ghansyam Sharma / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 226

Share:

संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन

जल संरक्षण की ली गई शपथ

ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र शुरू करने हुआ एमओयू

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को स्थानीय ऑडिटोरियम में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु प्रति विकासखण्ड से आहूत 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी के सर्विस प्रदाता के मध्य एमओयू की कार्यवाही हुई और 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा ‘मोर दुवार साय सरकार‘ महाभियान की जानकारी दी और अभियान के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की बात कही। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि आज पंचायतों को सशक्त बनाने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में सीएससी और वीएलई सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के राशि का गांव में ही आहरण की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के देश के प्रति योगदान को याद किया और कहा कि संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज को शिक्षा के महत्व को बताया और समाज में भेद भाव को दूर कर समानता लाने का कार्य किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।
जल संरक्षण की ली गई शपथ
कार्यक्रम में सभी को राष्ट्रीय जल मिशन अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने, पानी का संचयन करने और कैच द रैन अभियान को बढ़ावा देने में सहयोग करने की शपथ ली। साथ ही पानी को एक अनमोल संपदा मानते हुए अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करने की भी शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत नियुक्त पंचायत एंबेसडर को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, समाज प्रमुखगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
सोत्र prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement