Ghansyam Sharma / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 219
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
3 मार्च 2025 को कोंडागांव जिले के ग्राम बनजुगानी में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान रामदास कोर्राम की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन शहीद के परिवार और भूतपूर्व सैनिकों द्वारा किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (IPS), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शहीद की वीरता को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में शहीद आरक्षक रामदास कोर्राम की बहादुरी और अटूट साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शहीद रामदास कोर्राम ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जो हम सभी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस अधीक्षक ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस से संबंधित किसी भी आवश्यकता के लिए वे तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर कोंडागांव के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार, थाना प्रभारी कोंडागांव सौरभ उपाध्याय, प्रधान आरक्षक क्रमांक 227 पन्नालाल देहारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 90 नरेंद्र देहारी, आरक्षक क्रमांक 757 बुधसन कुलदीप, आरक्षक जीएस योगेश साहू के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मी, बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, ग्राम पंचायत बनजुगानी के सरपंच और गांव के निवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया और शहीद रामदास कोर्राम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता को नमन किया।
कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान
आपको बतादें की शहीद रामदास कोर्राम वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और वे एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 3 अप्रैल 2021 को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय एक नक्सली मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
शहीद परिवार, ग्रामवासियों और भूतपूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम यह दर्शाता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की यादें सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
सोत्रpropolice
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन