Ghansyam Sharma / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 180
कहा आश्वासन नही, लिखित आदेश चाहिए
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17वे दिन कोंडागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताली कर्मचारियों द्वारा डी एन के कालोनी धरना स्थल पर ही रैली निकालकर मंत्रियों के मुखौटे पहन याद दिलाये वादे। संघ से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जिला इकाई जिला कोंडागांव के 581 कर्मचारी 18.08.2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, और अपनी दस सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर डटे हुए है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार् हमें लिखित आदेश नही देती और हमारी मुख्य मांगो पर विचार नही करती तब तक हम हड़ताल पर बने रहेंगे।
जिला कोंडागांव के हड़ताली कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17वे दिन आज डी एन् के मैदान धरना स्थल पर कर्मचारियों द्वारा सत्ता पक्ष के मंत्रियों और नेताओं का मुखौटा पहन नाटकीय रूपांतरण एवं नारेबाजी कर रैली करके अपनी दुखद व्यथा सुनाकर अपनी जायज मागो को अवगत कराया गया।
मुखौटे पहने मंत्रियों ने गोल मोल जवाब देते हुए कर्मचारियों को आश्वासन देकर हड़ताल ख़त्म करने की मंशा जाहिर की, तो वही उग्र रूप धारण कर चुके हड़ताली कर्मचारियों ने रैली के दौरान जोर शोर से नारेबाजी करते हुए आश्वासन नही चाहिए, हमे लिखित आदेश चाहिए के नारे लगाते हुए सत्ता पक्ष के मंत्रियों को सत्ता में आने से पहले किये गये वादों को याद दिलाने का प्रयास किया।
हड़ताली कर्मचारियों ने, ना घर में आटा है ना दाल हैं, संविदा में बुरा हाल है, का नारा लगाते हुए, थाली कटोरी बर्तन बजाते हुए और खाली कुकर दिखाते हुए अपनी मंगवाने मंत्रियों को वादे पूरे करने हेतु बाध्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन