Ghansyam Sharma / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 167
मंच पर सौंदर्य, मन में आत्मबल—रश्मि ने दिलाया प्रदेश को गर्व
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा भी देते हैं, इस बात को साबित किया है कोण्डागांव की शिक्षिका रश्मि शुक्ला ने। कक्षा की चारदीवारी से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय सौंदर्य मंच वीनस मिसेज इंडिया 2025 में न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि छत्तीसगढ़ को तीन प्रतिष्ठित खिताबों के साथ गौरवान्वित भी किया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में देशभर से चयनित 60 प्रतिभागियों के बीच रश्मि ने आत्मविश्वास, सौम्यता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर मिसेज रनर-अप, बेस्ट फेस लुक अवार्ड और मिसेज छत्तीसगढ़ अवार्ड अपने नाम किए।
रश्मि के अनुसार, “यह सिर्फ एक मंच नहीं था, यह मेरे विचारों, मेरी संस्कृति और मेरी पहचान को अभिव्यक्त करने का अवसर था।
रश्मि की यह उपलब्धि एक उदाहरण है कि महिलाएं पारंपरिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के रास्ते पर आगे बढ़ सकती हैं। वह वर्तमान में कोण्डागांव में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता में भी सक्रिय हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। विद्यालय के स्टाफ, छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयों से नवाजा। रश्मि ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को संदेश देते हुए कहा, अपने भीतर की ताकत को पहचानिए, सपनों को पंख दीजिए—क्योंकि अगर आप ठान लें, तो कोई भी मंच आपकी पहुंच से बाहर नहीं।
सोत्र-rashmishukla
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन