Ghansyam Sharma / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आजाक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माकड़ी निवासी अजय कुमार पोयाम (24) ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जातिगत गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, घटना 25 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे की है। वह मंडी स्टेडियम पर ऑनलाइन काम कर रहा था, तभी गांव के ओंकारनाथ मिश्रा वहां पहुंचे और उस पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए जातिगत गालियां देने लगे।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपीत ने पहले उसका मोबाइल छीना और रास्ते में रोककर अपशब्द कहे। इसके बाद हाथ से थप्पड़ और लात-घूसे मारे, जिससे उसके सिर और पीठ से खून निकल आया। बाद में परिजनों ने उसे माकड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया।
अजय कुमार पोयाम ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना न केवल जातिगत अपमान का मामला है बल्कि गंभीर मारपीट की श्रेणी में भी आती है। पीड़ित ने आरोपीत के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाही नहीं होते देख सर्व आदिवासी समाज के लोग आज आजाक थाना कोण्डागांव पहुंचे और कार्रवाही करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या के समाज के लोग उपस्थित थे।
वहीं इस मामले को लेकर सर्व समाज अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी
ने बताया पुलिस ने घटना में शामिल सभी लोगों का बयान लेने की बात कही हैं और तीन दिनों बाद कार्यवाही से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन