Ghansyam Sharma / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में किशोरों के बीच एनीमिया एवं पोषण संबंधी आदतों को समझने और उनमें सुधार लाने के उद्देश्य से ‘आज क्या खाया?’ इंटरवेंशन के तहत एक महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिसेफ और एनआईटी रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरों के पोषण स्तर को सुधारने हेतु व्यवहारिक विज्ञान के टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने डेटा और अंतर्दृष्टि-आधारित रणनीतियों के माध्यम से किशोरों में आहार संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर विशेष जोर दिया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, युवोदय, कोन्डनार चौंप्स के स्वयंसेवकों सहित जिले के विभिन्न सरकारी अधिकारियों और अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर किशोरों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की।। कार्यशाला का संचालन फाइनल माइल संस्था की कंसल्टेंट रजुता कुम्भोजकर, तारुतियम संस्था की अनीथा कसुगंटी तथा सृष्टि शंकर ने किया। यह पहल न केवल किशोरों की पोषण संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है, बल्कि जिले में स्वास्थ्य और आहार सुधार की दिशा में एक स्थायी परिवर्तन लाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
Sotraprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन