Ghansyam Sharma / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 171
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अहमदाबाद में हाल ही में घटित दुखद विमान हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार को कोण्डागांव कांग्रेस भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एकत्र होकर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी, रितेश पटेल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव सकुर खान, कपिल चोपड़ा,बाबा खान, हीरा दीवान,महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव,शंभू मरकाम, कमलेश दुबे,भंगी पटेल, दिगंबर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, नंदू दीवान, योगेंद्र राठौर, इरशाद खान,देवेंद्र कोर्राम, गोलू पोयाम,प्रीति भदौरिया,नीलू देवांगन, रविंद्र दीवान, प्रवीण मिश्रा, गीतेश बघेल सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन