Ghansyam Sharma / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 170
पखांजुर । पत्रिका लुक
एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान दो जवान भालू के हमले में घायल हो गए। यह घटनना छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। घायल जवानों की पहचान DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के नंदलाल रावटे और सुमन कवलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में अचानक एक भालू ने हमला कर दिया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जवान जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन