Ghansyam Sharma / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 181
सुकमा। पत्रिका लुक (अनिल जंगम)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल हो गए ,घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । आपको बतादें की थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। आज सुबह 8 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई । मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद l मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना l सुरक्षाबलों के द्वारा आस-पास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी । सुकमा SP किरण चौहान ने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन