Ghansyam Sharma / Tue, Apr 29, 2025 / Post views : 193
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मांझीआठगांव के पास मंगलवार
दोपहर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई वही दो अन्य घायल हुए। स्वजनों के मुताबिक कोर्राबडगांव निवासी घायल महिला उसकी दो बेटियां और उसका देवर मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्राम खुटपदर शादी में शामिल होने जा रहे थे।उसी दौरान दोपहर को ग्राम मांझीआठगांव के पास सामने से आ रहे कार क्रमांक एम पी 66 जेडए 2349 भिड़ंत हुआ।पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मृतक जीवन नेताम तकरीबन उम्र 27 वर्ष निवासी कोर्राबडगांव , अंबिका नेताम उम्र 5वर्ष निवासी कोर्राबडगांव की मौत हुई।वही हिमानी नेताम 7वर्ष , रजंतिन नेताम तकरीबन 35 वर्ष घायल है।जिनका फ़रसगांव अस्पताल में इलाज चल रहा।बताया जा रहा कार चालक केशकाल की ओर से कोंडागांव की ओर जा रहा था।उसी दौरान हादसा हुआ।बताया जा रहा घायल महिला का पति बोर वाहन में काम करने जिले से बाहर पलायन कर चुका है,घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव के लिए निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन