Ghansyam Sharma / Fri, Nov 13, 2026 / Post views : 66
सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण और जनभागीदारी से नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है। पिछड़े जनजातीय समूहों, दिव्यांगजनों और एकल महिलाओं की जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम शेड जैसे जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बीजापुर में 84 करोड़ के कार्य स्वीकृत
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि नक्सली समस्या समाप्त होने के बाद बीजापुर जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिली है। ग्रामसभा की मांग और अनुमोदन के आधार पर पहली बार जिले में लगभग 84 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
प्रशिक्षण में प्रदेश के 11 जिलों के अधिकारी शामिल हुए। उन्हें योजना के प्रावधानों, ग्राम पंचायत विकास योजना, कार्यों की स्वीकृति, तकनीकी पहलुओं और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन