Ghansyam Sharma / Tue, Nov 10, 2026 / Post views : 83
जशपुर।पत्रिका लुक
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौवंश कृषि परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग रहा है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण, सहअस्तित्व और सामूहिक कल्याण का संदेश देती है। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में भी गौवंश, खेती-किसानी और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रही है। गौरा-गौरी जैसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता से प्रदेश के किसानों के खेतों में भरपूर फसल होने तथा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के सुखी और समृद्ध रहने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन