Ghansyam Sharma / Tue, Jan 3, 2023 / Post views : 190
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (नीरज उइके)
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश नवा रायपुर, अटल नगर, 03 जनवरी 2023 को नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष हेमकुवर पटेल के असामयिक निधन के फलस्वरूप रिक्त अध्यक्ष पद पर श्रीमती वर्षा यादव, पार्षद, वार्ड क्रमांक 10, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम- 1961 की धारा 37 (2) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त कार्यवाहक अध्यक्ष नाम निर्दिष्ट किया गया है।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव
ज्ञात हो कि बीते 6 माह पहले नपा में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के दौयान भाजपा के 3 पार्षदों ने कांग्रेस का समर्थन किया था हालाकि उक वक्त अध्यक्ष नपा अपनी कुर्शी बचाने में कामयाब रहीं थी। वहीं वर्षा यादव के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने से अब समीकरण बदलता नजर आ रहा है।अब देखने वाली बात है कि आगामी दिनों में रिक्त सीट में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद बहुमत के आंकड़े की गणित कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन