Ghansyam Sharma / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन अधिकार पट्टा की लंबित मांग को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने शुक्रवार को दक्षिण वन मंडल कार्यालय कोंडागांव का घेराव किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्ष उन्नीस सौ छियानवे–सत्तानवे से वे आर.एफ. नौ सौ चौहत्तर के कक्ष क्रमांक पाँच, छह, सात और आठ में परंपरागत खेती करते आ रहे हैं। इसके लिए ग्रामवासियों द्वारा बार-बार आवेदन और संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक वन विभाग की ओर से वन अधिकार पट्टा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता के कारण वे लगातार असुरक्षा की स्थिति में खेती कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं— पहला, संबंधित भूमि का गूगल नक्शा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, और दूसरा, सभी पात्र परिवारों को वन अधिकार पट्टा त्वरित प्रभाव से दिया जाए।
धरना प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। जनता कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों के वैधानिक अधिकार को दबाया नहीं जा सकता और पट्टा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन