Ghansyam Sharma / Tue, Aug 3, 2021 / Post views : 148
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है. इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है.
मानसून द्रोणिका, फिरोजपुर, संगरूर, देल्ही, सीधी, गया, मंडला और उसके बाद उत्तर बांग्लादेश होते हुए त्रिपुरा तक स्थित है. इस मौसम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन