Ghansyam Sharma / Wed, Sep 17, 2025 / Post views : 170
फरसगांव। पत्रिका लुक
युवा कांग्रेस कोंडागांव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) को अनोखे अंदाज़ में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फरसगांव बस स्टैंड पर हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की और देश में बढ़ती बेरोजगारी पर कड़ा विरोध जताया।
कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग और ब्लॉक अध्यक्ष ललित सलाम ने किया, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा प्रभारी चकेश्वर गड़पाले विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने और हर घर नौकरी का वादा किया था, लेकिन यह सब केवल जुमले साबित हुए। आज करोड़ों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और सरकार इस गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की आबादी में 60 से 70 प्रतिशत युवा हैं, लेकिन उन्हीं युवाओं को ठगा गया है। यही कारण है कि आज युवा कांग्रेस ने पूरे देश के बेरोजगार युवाओं के समर्थन में यह दिवस मनाया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चकेश्वर गड़पाले ने भी कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है और कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में विजय लागड़े अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसगांव, चरण मंडावी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला सदस्य कल्लता मंडावी, जनपद सदस्य विक्की दास, उपसरपंच बिजेश मरकाम, दयाशंकर मरकाम, रानू राम देवांगन, शिव प्रसाद पांडे, बसमन नेताम, सोमनाथ पोटाई, बुधसन मरापी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन