Ghansyam Sharma / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 171
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का शुक्रवार को बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल में जोरदार स्वागत किया गया। प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मां दंतेश्वरी को नमन
प्रदेश अध्यक्ष ने मां दंतेश्वरी और मां तेलीन सती की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और उत्साह संगठन व समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा मोर्चा सेवा, समर्पण और संगठन के पथ पर चलते हुए प्रदेश में पार्टी की ताकत को और मजबूत करेगा।
पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़े
टिकरिहा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल युवा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
स्वागत समारोह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोंडागांव प्रशांत पात्र, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मंडल अध्यक्ष भूपेश सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री रोशन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष धनोरा संतोष सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पोया, गौरव शार्दूल सहित वसीम कच्ची, ललित शर्मा, जीतू साहू, सोनू कश्यप, कौशल निषाद, जावेद मेमन, ज्वाला नाग, वासु कश्यप, डेनिस बघेल, बिपिन मरकाम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन