Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध |

: कैंसर रोगी बच्चों को इलाज के साथ परिवार को निश्शुल्क राशन 400 परिवार को मदद

Ghansyam Sharma / Tue, Jul 6, 2021 / Post views : 175

Share:

रायपुर। डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल की कैंसर यूनिट अब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। जहां कैंसर रोगी बच्चों को निश्शुल्क इलाज के साथ ही उनके स्वस्थ होते तक पूरे परिवार के राशन दिया जाता है। इस सराहनीय कदम से ना सिर्फ कैंसर पीड़ित बच्चों की जिंदगी संवर रही। बल्कि गरीब परिवार को भी मदद मिल रही है।

3 लाख कैंसर मरीज हर साल पहुंचते हैं इलाज के लिए

100 बिस्तरों की सुविधा है विभाग में कैंसर रोगियों के लिए

22 बिस्तरों की स्पेशल यूनिट कैंसर रोगी बच्चों की

500 मरीजों हर दिन आते हैं यहां की ओपीडी मेें

15 कैंसर रोगी बच्चों की हर दिन ओपीडी में जांच

कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डा. प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले ज्यादातर कैंसर रोगी बच्चे गरीब तबके के होते हैं। इनका परिवार जैसे-तैसे इलाज तो करा लेते हैं। लेकिन स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते बच्चों को बेहतर आहार नहीं मिल पाता। ऐसे पीड़ित बच्चों के परिवार को चिन्ह्ति कर उन्हें हर महीने निश्शुल्क राशन दिया जाता है।

इसमें अनाज, पांच तरह के दाल, ड्रायफूड, तेल, घी, चना, सोयाबीन, साबून आदि शामिल हैं। यह राशन बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए उनके स्वजनों को दिया जाता है। अस्पताल की इस मुहिम में सामाजिक संगठनों का सहयोग होता है। कैंसर रोगियों के लिए इलाज की सुविधाओं को देखते हुए राज्य के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा जैसे अन्य प्रदेशों से भी हजारों मरीज पहुंचते हैं।

दिन के अनुसार स्पेशल डाइट

कैंसर विभाग में पदस्थ डायटिशियन सुषमा यादव ने बताया कि कैंसर पीड़ित बच्चों को इलाज के साथ बेहतर आहार की भी आवश्यकता होती है। इसके लिए वार्ड में हर दिन के आधार पर खाने की विशेष सुविधाएं है। जांच के लिए आने वाले बच्चों को भी दूध, लस्सी, जूस, मिल्कसेक समेत अन्य खाने की सुविधाएं भी निश्शुल्क दी जा रही है। घर जैसा माहौल देने के लिए बच्चों के खिलौने व अन्य सुविधाएं दी जा रही है।

बच्चों के मानसिक विकास पर जोर

काउंसर प्रियंका नामदेव ने बताया कि कैंसर पीड़ित बधाों और उनके परिवार का डर दूर करने, बधाों का मानसिक विकास प्रभावित ना हो इसके लिए हर दिन काउंसलिंग की जाती है। ताकि बीमारी से डर, मानसिक तनाव व समस्याओं को दूर किया जा सके। भर्ती बधाों के साथ ही उन्हें लेकर आने वाले उनके स्वजनों की भी काउंसलिंग होती है। घर जा चुके बधाों की भी मानिटरिंग भी होती है।

इस संबंध में कैंसर रोग विशेषज्ञ, आंबेडकर अस्पताल के डा. प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि इलाज के लिए आने वाले कैंसर पीड़ित बच्चों को निश्शुल्क इलाज की सुविधा तो मिल जाती थी। लेकिन अधिकांश लोग गरीब तबके के होने की वजह से बच्चों को बेहतर आहार नहीं दे पाते थे। जब तक खानपान सही ना हो दवा भी असर नहीं करती। बड़ी समस्या को देखते हुए विभिन्न् सामाजिक संगठनों के सहयोग निश्शुल्क राशन देेने की पहल शुरू की गई। अब तक 400 परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है। वहीं हर महीने 30 कैंसर पीड़ित बच्चों के परिवार को निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल में सहयोग के लिए कोई संगठन या व्यक्ति आगे आ सकते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement