Ghansyam Sharma / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 31
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में कार्यरत आवास मित्रों ने कई माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आवास मित्रों ने बताया कि वे आवास निर्माण की प्रगति, हितग्राहियों से समन्वय, निर्माण कार्यों का निरीक्षण और योजना से जुड़े अन्य कार्यों का नियमित रूप से दायित्व निभा रहे हैं।
आवास मित्रों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय ही उनकी आय का प्रमुख साधन है, जिससे परिवार की दैनिक जरूरतें और अन्य आवश्यक खर्च पूरे होते हैं। भुगतान लंबित होने से आगामी त्योहारों के समय आर्थिक संकट और बढ़ गया है।
आवास मित्र संगठन ने कलेक्टर से जिले के सभी आवास मित्रों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर आवास मित्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन