Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर |

: मंत्रालय में गांधी की पुरानी प्रतिमा लगाने पर बवाल

Ghansyam Sharma / Fri, Mar 5, 2021 / Post views : 149

Share:

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की पुरानी प्रतिमा को लेकर बवाल हो गया है। मंत्रालय में महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा लगाने का मुद्दा विधानसभा में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया। अग्रवाल ने कहा कि गुलाबी गांधी के चक्कर में सरकार पुरानी प्रतिमा का अनावरण करा रही थी। इसके लिए दो अधिकारियों को नोटिस भी दिया गया है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि पुरानी प्रतिमा स्थापित की गई और अनावरण मुख्यमंत्री से कराया गया। बिल कलाकार के नाम पर प्रस्तुत नहीं किया गया, बल्कि संस्कृति विभाग को पेमेंट किया गया। महात्मा गांधी के नाम पर भ्रष्टाचार करने में भी यह सरकार नहीं चूक रही है। अजय चंद्राकर ने कहा कि पिछले वर्ष गांधीजी के नाम पर सदन का सत्र हुआ।

सरकार ने कहा था कि पूरे साल गांधी के नाम पर आयोजन किया जाएगा। देश में सबसे मजबूत सरकार और गांधी के नाम पर वोट पाने वाली सरकार छत्तीसगढ़ में हैं। लेकिन इस सरकार ने गांधी पर एक भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया। यह सरकार लहर गिन कर पैसा कमाने वाली है। सरकार की संवेदनशीलता मर चुकी है।

नारायण चंदेल ने कहा कि यह देश नहीं दुनिया की अनोखी घटना है। मंत्रालय जो प्रशासन का केंद्र बिंदु है, प्रदेश के लोग बड़ी आशा से जाते हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन करते हैं। वहां पर पुरानी मूर्ति को रंग रोगन करके लगाया जाता है। सीएम से उसका अनावरण कराया जाता है और फर्जी बिलिंग की जाती है।

सौरभ सिंह ने कहा कि पुरानी मूर्ति का रंग रोगन करके लगाया गया है। इस मामले पर स्थगन के माध्यम से चर्चा कराई जाए। रंजना साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी के आदर्शों पर चल रही है और मंत्रालय जैसे पवित्र स्थान पर खंडित मूर्ति लगा देना। इस पर स्थगन के माध्यम से चर्चा कराएं। केएम बंधी ने कहा कि सरकार जिनको आदर्श मानती है उनके नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार के काम दिखाने के अलग और करने के अलग हैं। गांधीजी की फोटो लगाने से गांधी के आदर्शों पर चलने वाली सरकार नहीं हो जाती है। भ्रष्टाचार की बात रोज आ रही है, लेकिन जिनके आदर्शों पर चलने की बात हो रही है और गांधी की मूर्ति पर ही भ्रष्टाचार हो तो यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

कहीं उपयोग किए गए मूर्ति को लेकर आना, उसको लगाना, मुख्यमंत्री से अनावरण कराना और भुगतान के बारे में गड़बड़ी करना, कभी नहीं हुआ। गांधी की मूर्ति के नाम पर किए भ्रष्टाचार से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है। अजय चंद्राकर ने कहा कि स्वतंत्र भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

बृजमोहन ने सीएम के इस्‍तीफे की मांग की

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इतना गंभीर मामला है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गलती स्वीकार करके इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा विधायकों ने हंगामे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। सभापति धर्मजीत सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को बोलने का समय दिया है। आसंदी से स्थगन प्रस्ताव को आग्रह करता हूं। उसके बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement